“ऑपरेशन कालनेमी” में सिडकुल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 12 बहरूपी बाबा गिरफ्तार

“ऑपरेशन कालनेमी” में सिडकुल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 12 बहरूपी बाबा गिरफ्तार

 

 

रिपोर्ट दिशा शर्मा 

 

 

थाना सिडकुल पुलिस ने उत्तराखंड सरकार द्वारा चलाए जा रहे “ऑपरेशन कालनेमी” के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए बुधवार को नवोदय नगर क्षेत्र से 12 बहरूपी बाबाओं को हिरासत में लिया। SSP हरिद्वार के निर्देश पर चलाए जा रहे इस अभियान का उद्देश्य धार्मिक वेशभूषा का दुरुपयोग कर लोगों को ठगने वालों पर नकेल कसना है।

 

पुलिस की गश्त के दौरान ये सभी आरोपी बाबाओं का भेष धारण कर तंत्र–मंत्र और जादू–टोना दिखाकर लोगों को भ्रमित कर रहे थे, जिससे भीड़ एकत्र हो रही थी और कानून–व्यवस्था प्रभावित होने की आशंका बनी हुई थी। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए सभी को धारा 172(2) BNSS के तहत पकड़ा।

 

गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों में हरिद्वार, सहारनपुर और बिजनौर के निवासी शामिल हैं। कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में थाना प्रभारी नितेश शर्मा, वरिष्ठ उप निरीक्षक देवेंद्र तोमर व अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे।