रिपोर्ट दिशा शर्मा
“फांसी नहीं, हत्या थी!”— पथरी पुलिस ने 48 घंटे में सुलझाया चाचा की हत्या का राज, भतीजा गिरफ्तार
हरिद्वार। SSP हरिद्वार के निर्देशन में पथरी पुलिस ने मैन्युअल पुलिसिंग और वैज्ञानिक साक्ष्यों के आधार पर संदिग्ध मौत को हत्या में बदलते हुए मात्र 48 घंटे में बड़ा खुलासा कर दिया। ग्राम धारीवाला में 42 वर्षीय सुरेश का शव 02 दिसंबर को घर में संदिग्ध अवस्था में मिला था। परिजन इसे आत्महत्या बता रहे थे, किंतु गले पर strangulation के निशान संदिग्ध थे। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी मौत का कारण गला घोंटना पाया गया।
गहन पूछताछ में पुलिस का शक मृतक के भतीजे सुनील पर गहराया, जो सबसे पहले मौके पर पहुंचा था और “आत्महत्या” की कहानी सबसे जोर से दोहरा रहा था। कड़ी पूछताछ में सुनील ने स्वीकार किया कि उसने गुस्से में चुन्नी से चाचा की हत्या कर इसे आत्महत्या जैसा दिखाने का प्रयास किया।
पथरी पुलिस ने आरोपी सुनील पुत्र मेघपाल (24) को धारा 103(1) व 238 BNS में गिरफ्तार कर हत्या में प्रयुक्त चुन्नी बरामद कर ली है। पुलिस टीम के त्वरित व प्रोफेशनल कार्य से मामला उजागर हो गया।
