किसानों के खेतों में लगे टयूवैल से ताला तोड़कर मोटर चोरी करने वाला शातिर चोर को पुलिस ने किया गिरफ्तार
संवाददाता,,सलमान राणा
लक्सर क्षेत्र के गांव से रात्रि में टयूवैल से ताला तोड़कर मोटर चोरी कर कॉपर निकालने वाले शातिर चोर को पुलिस ने किया गिरफ्तार . कोतवाली प्रभारी राजीव रौथाण लक्सर ने जानकारी देते हुए बताया 13 नवंबर 2025 को मोनू सिंह पुत्र शेर सिंह निवासी डूमरपुरी लक्सर 4 दिसंबर 2025 को विनोद कुमार पुत्र कपूर चंद निवासी कुआं खेड़ा लक्सर द्वारा तहरीर देकर अज्ञात चोरों द्वारा अपने खेतों की टयूवैल की मोटर से कॉपर के तार निकाल कर चोरी कर ली गई है जिस पर लक्सर पुलिस द्वारा अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया गया क्षेत्र में हो रही चोरियां की घटनाओं का एसएसपी हरिद्वार द्वारा संज्ञान लेते हुए शीघ्र अनावरण के लिए पुलिस को आवश्यक दिशा निर्देश दिए जिसमें पुलिस टीम गठित की गई गठित पुलिस टीम के द्वारा मुखबिर की सूचना पर 4 दिसंबर को एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया उसके कब्जे से करीब 5 किलोग्राम अवैध कॉपर कितार बरामद हुई पूछताछ करने पर उस व्यक्ति ने अपना नाम साहिल पुत्र लियाकत अली निवासी ग्राम पदार्था थाना पथरी हरिद्वार बताया उसको पकड़ने वाली पुलिस टीम में सुल्तानपुर पुलिस चौकी प्रभारी नरेंद्र सिंह रायसी पुलिस चौकी प्रभारी नीरज रावत हेड कांस्टेबल प्रदीप कनौजिया कांस्टेबल संदीप रावत वीरेंद्र रावत शामिल रहे पकड़े गए व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है पकड़े गए व्यक्ति को न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है..
