लक्सर में रेल पटरी पर मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, इलाके में सनसनी

रिपोर्ट रजनीश सैनी 

 

 

लक्सर में रेल पटरी पर मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, इलाके में सनसनी

 

लक्सर। क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया जब शुगर मिल से कुछ दूरी पर रेल पटरी के किनारे एक अज्ञात व्यक्ति का शव पड़ा मिला। राहगीरों की सूचना पर लक्सर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। शव की अवस्था देखकर प्रथम दृष्टया उसकी मौत संदिग्ध प्रतीत हो रही है। पुलिस ने कानूनी प्रक्रिया के तहत अज्ञात शव का पंचनामा भरकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, ताकि मृत्यु के वास्तविक कारणों का पता लगाया जा सके।

 

फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस आसपास के क्षेत्रों में पूछताछ कर रही है और संबंधित थानों को भी सूचना प्रेषित की गई है। रेलवे ट्रैक के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है ताकि घटनाक्रम की स्पष्ट जानकारी मिल सके। लक्सर पुलिस का कहना है कि मृतक की पहचान होते ही आगे की कार्रवाई तेजी से की जाएगी। इस घटना से स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है।