112 पर झूठी सूचना देना पड़ा भारी, मंगलौर में आरोपी पर ₹10 हजार का चलान
रिपोर्ट दिशा शर्मा
मंगलौर कोतवाली क्षेत्र में 112 आपातकालीन सेवा के दुरुपयोग का एक गंभीर मामला सामने आया है। 15 दिसंबर 2025 को एक व्यक्ति ने 112 पर कॉल कर सूचना दी कि उसकी पत्नी ने उसकी बुजुर्ग मां को ज़हर दे दिया है और उनकी हालत गंभीर है। मामला सीनियर सिटीजन से जुड़ा होने के कारण मंगलौर पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए तत्काल मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की।
जांच में सामने आया कि कॉलर की माता पूर्णतः सुरक्षित एवं स्वस्थ थीं और उन्हें किसी प्रकार का ज़हर नहीं दिया गया था। बुजुर्ग महिला ने बताया कि उनके पुत्र का अपनी पत्नी से पारिवारिक विवाद चल रहा है, जिससे आक्रोश में आकर उसने झूठी सूचना दी।
पुलिस ने 112 पर झूठी सूचना देने के अपराध में अनिल निवासी नारसन कलां के विरुद्ध पुलिस अधिनियम की धारा 83 के तहत ₹10,000 का चालान किया और भविष्य में ऐसा न करने की सख्त चेतावनी दी।
हरिद्वार पुलिस ने आमजन से अपील की है कि 112 एक आपातकालीन सेवा है, इसका दुरुपयोग न करें, अन्यथा कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
