जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के नेतृत्व में हरिद्वार को मिला राज्य स्तरीय सम्मान।
रिपोर्ट:अरुण कश्यप!
देहरादून।नीति आयोग के संपूर्णता अभियान कार्यक्रम के अंतर्गत उत्कृष्ट कार्य करने पर हरिद्वार जनपद को राज्य स्तरीय सम्मान से नवाजा गया है। यह सम्मान जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के नेतृत्व में जनपद में संचालित संपूर्णता अभियान की सफलता के लिए प्रदान किया गया।देहरादून स्थित मुख्य सेवक सदन/मुख्यमंत्री कार्यालय में आयोजित नीति आयोग के राज्य स्तरीय संपूर्णता अभियान सम्मान समारोह में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आकांक्षी जनपद कार्यक्रम के तहत उल्लेखनीय उपलब्धियों के लिए मुख्य विकास अधिकारी डॉ. ललित नारायण मिश्र को मेडल एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने नीति आयोग के कार्यक्रमों में बेहतर प्रदर्शन के लिए जनपद हरिद्वार की पूरी टीम की सराहना की।सम्मान समारोह के दौरान नीति आयोग से जुड़े विभिन्न विभागों के अधिकारियों को भी शील्ड प्रदान की गई। इनमें जिला विकास अधिकारी वेद प्रकाश, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. आर.के. सिंह, अर्थ एवं संख्याधिकारी नलिनी ध्यानी, जिला कार्यक्रम अधिकारी धर्मवीर यादव, अपर जिला सांख्यकीय अधिकारी सुभाष सिंह शाक्य, खंड विकास अधिकारी बहादराबाद मानस मित्तल, चिकित्साधिकारी डॉ. कोमल, खंड शिक्षा अधिकारी विनोद कुमार सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी शामिल रहे।
