सीनियर IPS डॉ. सदानंद दाते की उत्तराखंड पुलिस में वापसी,
सोमवार को किया मुख्यालय में ज्वाइन!
रिपोर्ट:अरुण कश्यप
देहरादून।वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी डॉ. सदानंद दाते एक बार फिर उत्तराखंड पुलिस में लौट आए हैं। सोमवार को उन्होंने उत्तराखंड पुलिस मुख्यालय में औपचारिक रूप से ज्वाइनिंग कर ली। डॉ. दाते पिछले छह वर्षों से केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) में डेपुटेशन पर कार्यरत थे, जहां उन्होंने कई महत्वपूर्ण मामलों की जिम्मेदारी संभाली।
उत्तराखंड में अपने पूर्व कार्यकाल के दौरान डॉ. सदानंद दाते नैनीताल, ऊधम सिंह नगर, हरिद्वार और देहरादून जैसे प्रदेश के चार अत्यंत महत्वपूर्ण जनपदों में पुलिस कप्तान रह चुके हैं। इन जिलों में उनके कार्यकाल को प्रशासनिक सख्ती, कानून-व्यवस्था में सुधार और जनसुनवाई के लिए विशेष रूप से जाना जाता है।
डॉ. दाते की पहचान एक ऐसे अधिकारी के रूप में रही है जो आम जनता की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हैं और उनका त्वरित समाधान सुनिश्चित करते हैं। इसी कारण वे उत्तराखंड में एक लोकप्रिय और चर्चित पुलिस अधिकारी माने जाते हैं। उनकी वापसी से प्रदेश की पुलिस व्यवस्था को नई मजबूती मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।
