उत्तराखंड में बारिश-बर्फबारी का अलर्ट, कई जिलों में भारी वर्षा की चेतावनी

रिपोर्ट अरुण कश्यप जनहित इंडिया

उत्तराखंड में बारिश-बर्फबारी का अलर्ट, कई जिलों में भारी वर्षा की चेतावनी

देहरादून।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) देहरादून ने उत्तराखंड के लिए मौसम पूर्वानुमान जारी करते हुए राज्य के कई जिलों में बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई है। मौसम विभाग के अनुसार राज्य के पर्वतीय जनपदों में अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश एवं 2300 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी हो सकती है।

मौसम विभाग ने बताया कि हरिद्वार और उधम सिंह नगर जनपदों के कई स्थानों पर बहुत हल्की से हल्की बारिश होने की संभावना है।

इन जिलों में भारी बारिश-बर्फबारी का अलर्ट

मौसम विभाग ने उत्तरकाशी, देहरादून, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जनपदों में कहीं-कहीं भारी वर्षा एवं बर्फबारी की चेतावनी जारी की है।

इसके साथ ही राज्य के विभिन्न जनपदों में गरज के साथ ओलावृष्टि, आकाशीय बिजली चमकने तथा 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चलने की भी संभावना जताई गई है।

शीत दिवस की भी चेतावनी

मौसम विभाग के अनुसार कुछ स्थानों पर शीत दिवस (Cold Day) की स्थिति भी बनी रह सकती है, जिससे ठंड और अधिक बढ़ने की संभावना है।

मौसम विभाग ने लोगों से सतर्क रहने, पहाड़ी क्षेत्रों में यात्रा करते समय विशेष सावधानी बरतने तथा खराब मौसम के दौरान अनावश्यक बाहर न निकलने की अपील की है।