रिपोर्ट दिशा शर्मा जनहित इंडिया
बिनारसी विवाद का एक और बड़ा एक्शन,,,
कोतवाल और एसएसआई लाइनहाजिर।
हरिद्वार। रविदास जयंती के उपरांत ग्राम बिनारसी में हुए विवाद के दौरान दो व्यक्तियों की मौत के मामले में एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने कड़ा रुख अपनाते हुए एक और बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई की है। प्रकरण में लापरवाही और शिथिल पर्यवेक्षण को गंभीरता से लेते हुए भगवानपुर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक तथा एसएसआई को लाइनहाजिर करने के आदेश जारी किए गए हैं।एसएसपी द्वारा संबंधित अधिकारियों को तत्काल पुलिस लाइन में आमद कराने के निर्देश भी दिए गए हैं। पुलिस विभाग के उच्चाधिकारियों का कहना है कि कानून-व्यवस्था से जुड़े मामलों में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।बताया जा रहा है कि रविदास जयंती के बाद गांव में तनावपूर्ण स्थिति उत्पन्न हुई थी, जो बाद में हिंसक विवाद में बदल गई। इस घटना में दो लोगों की मौत हो गई, जिससे क्षेत्र में आक्रोश फैल गया।
