कनखल में ब्लाइंड मर्डर का खुलासा, दोस्त ही निकला कातिल।

रिपोर्ट अरुण कश्यप जनहित इंडिया

कनखल में ब्लाइंड मर्डर का खुलासा, दोस्त ही निकला कातिल।

 

हरिद्वार। थाना कनखल क्षेत्र में श्रीयंत्र पुलिया के पास झाड़ियों में मिले युवक के शव की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। एसएसपी हरिद्वार के निर्देशन में गठित पांच टीमों ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को मथुरा से गिरफ्तार किया।

7 फरवरी 2026 को झाड़ियों में लहूलुहान शव मिलने पर पुलिस ने मृतक की पहचान कुनाल पुत्र रोहिताश, निवासी रामपुर रायघाटी थाना लक्सर (हाल निवासी लाटोवाली, कनखल) के रूप में की थी। मृतक के पिता की तहरीर पर धारा 103 बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।जांच के दौरान सैकड़ों सीसीटीवी खंगाले गए, जिनमें मृतक एक संदिग्ध स्कूटी सवार के साथ जाता दिखा। पहचान होने पर आरोपी अरविंद उर्फ शिवम को मथुरा से दबोच लिया गया।पूछताछ में आरोपी ने बताया कि 6 फरवरी की रात दोनों ने साथ शराब पी। नशे में मृतक द्वारा उसकी बहनों पर अभद्र टिप्पणी करने और थप्पड़ मारने से आक्रोशित होकर उसने पत्थर से सिर कुचलकर हत्या कर दी। पुलिस ने मृतक का मोबाइल भी बरामद कर लिया है।