45 करोड़ की जल निकासी योजना से रानीपुर मोड़ को मिलेगी जलभराव से स्थायी राहत,,,, जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के प्रयासों से शहरवासियों को मिलेगी एक बड़ी सौगात।

रिपोर्ट अरुण कश्यप जनहित इंडिया

45 करोड़ की जल निकासी योजना से रानीपुर मोड़ को मिलेगी जलभराव से स्थायी राहत,,,,

जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के प्रयासों से शहरवासियों को मिलेगी एक बड़ी सौगात।

 

हरिद्वार। हर वर्ष होने वाले जल भराव से अब शहरवासियों को जल्दी ही निजात मिल जाएगी,

भगतसिंह चौक एवं रानीपुर मोड़ क्षेत्र में बरसात के दौरान होने वाले जलभराव को समाप्त करने के लिए सिंचाई विभाग उत्तराखंड द्वारा लगभग 45 करोड़ रुपये की लागत से एक व्यापक जल निकासी योजना तैयार की गई है।

सिंचाई सचिव द्वारा इस परियोजना की डीएफसी को सैद्धांतिक रूप से सही पाए जाने के बाद उम्मीद जताई गई है कि यदि सभी प्रक्रियाएं समय पर पूर्ण हो जाती हैं तो आगामी बरसात से पहले ही शहर में इस परियोजना का शिलान्यास हो जाएगा।

हर बारिश में होने वाली इस बड़ी समस्या से निजात दिलाने के लिए जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने शासन स्तर अथक प्रयास किए हैं, जिसका परिणाम कुछ समय के बाद धरातल पर भी देखने को मिलेगा,

सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता ओम जी गुप्ता ने बताया कि योजना के तहत भगतसिंह चौक से रानीपुर मोड़ होते हुए एक आधुनिक जल निकासी लाइन विकसित की जाएगी, जिसे प्रेमनगर पुल के पास स्थित ज्ञान गोदड़ी के पास एक चेंबर बनाकर जोड़ा जाएगा। इसके पश्चात सायफन के माध्यम से इस पानी को कनखल के सिल्ट रिजेक्ट में प्रवाहित किया जाएगा।

इस परियोजना के पूर्ण होने से भगत सिंह चौक, रानीपुर मोड़ सहित आसपास के क्षेत्रों में बरसात के समय जलभराव की समस्या समाप्त हो जाएगी, जिससे आम जनता, व्यापारियों और राहगीरों को बड़ी राहत मिलेगी,

 

 

 

बात अपनी अपनी

 

45 करोड़ बड़ी भारी भरकम धनराशि है कम कीमत में भी कोई परियोजना बनाई जा सकती है, जिसमें रेन हार्वेस्टिंग सिस्टम को भी लागू किया जा सकता है बाकी शहर वासियों को इस योजना से यकीनंन जल भराव से निजात मिलेगी जो अच्छी बात है,

संजय सैनी

वरिष्ठ कांग्रेसी नेता

_______________________

 

 

यह शहर वासियों के लिए बड़ी सौगात होगी हालांकि पहले भी जल भराव से निजात दिलाने के कई उपाय किए गए हैं किंतु अब इस परियोजना के पूर्ण होने के बाद स्थाई रूप से शहरवासियों को जल भराव की समस्या से निजात मिल जाएगी

 

विकास तिवारी

प्रदेश सह मीडिया प्रभारी भाजपा उत्तराखंड

________________________

 

इस कार्य के लिए शासन स्तर से आवश्यक अनुमति प्रदान कर दी गई है। रानीपुर मोड़ और आसपास के क्षेत्र में बरसात के दौरान जो जल भराव होता है उसका जल नहर में पानी छोड़े जाने को लेकर उत्तर प्रदेश सिंचाई विभाग से भी एनओसी प्राप्त हो चुकी है।

 

मयूर दीक्षित

जिलाधिकारी हरिद्वार