योगी सरकार के सिंचाई विभाग कार्यालय में बड़ी चोरी, दो दिन बाद भी मुकदमा दर्ज नहीं

रिपोर्ट अरुण कश्यप जनहित इंडिया

योगी सरकार के सिंचाई विभाग कार्यालय में बड़ी चोरी, दो दिन बाद भी मुकदमा दर्ज नहीं

 

हरिद्वार।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के महत्वपूर्ण विभागों में शामिल सिंचाई विभाग के हरिद्वार स्थित कार्यालय में चोरी की बड़ी घटना सामने आई है। बताया जा रहा है कि शाम ढलते ही कार्यालय से कंप्यूटर, प्रिंटर सहित अन्य जरूरी सामान चोरी हो गया, लेकिन हैरानी की बात यह है कि घटना के दो दिन बाद भी पुलिस में मुकदमा दर्ज नहीं हो सका है।

 

जानकारी देते हुए सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता योगेश नेम ने बताया कि घटना के समय वे और अधीक्षण अभियंता किसी बैठक में शामिल होने गए हुए थे। शाम करीब 7 से 8 बजे के बीच अज्ञात चोरों ने कार्यालय को निशाना बनाते हुए कंप्यूटर और अन्य उपकरण चोरी कर लिए। चोरी की सूचना मिलते ही विभागीय अधिकारियों ने पुलिस को अवगत कराया।

 

अधिशासी अभियंता ने बताया कि परसों ही पुलिस को लिखित सूचना दे दी गई थी, लेकिन अब तक प्राथमिकी दर्ज नहीं की गई है। इससे विभागीय कार्यों में भी बाधा उत्पन्न हो रही है। उन्होंने कहा कि लगातार प्रयास किए जा रहे हैं ताकि जल्द से जल्द मामला दर्ज हो और चोरी गए सामान की बरामदगी हो सके।

 

घटना के बाद विभागीय सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े हो गए हैं।