हरिद्वार नगर निगम में अवैध तरीके से चल रही है 40 मीट की दुकान,

रिपोर्ट अरुण कश्यप जनहित इंडिया

हरिद्वार नगर निगम में अवैध तरीके से चल रही है 40 मीट की दुकान,

नगर निगम ने खाद्य सुरक्षा विभाग को सौंपी रिपोर्ट।

हरिद्वार।नगर निगम हरिद्वार ने जनस्वास्थ्य एवं स्वच्छता मानकों के अनुपालन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से ज्वालापुर क्षेत्र में व्यापक सर्वेक्षण अभियान चलाया। अभियान के दौरान 40 से अधिक ऐसे मीट विक्रेता चिन्हित किए गए, जिनके पास खाद्य सुरक्षा विभाग का वैध लाइसेंस नहीं पाया गया।

नगर निगम द्वारा निर्धारित प्रारूप पर इन सभी प्रतिष्ठानों का सर्वेक्षण विगत माह पूर्ण कराया गया। यह कार्रवाई मुख्य सफाई निरीक्षक विकास छाछर, विकास चौधरी तथा सफाई निरीक्षक सुरेंद्र कुमार के नेतृत्व में संपन्न हुई।सर्वेक्षण रिपोर्ट प्राप्त होते ही नगर निगम ने औपचारिक पत्र के माध्यम से खाद्य सुरक्षा विभाग को 40 से अधिक अवैध मीट दुकानों की सूची सौंपते हुए नियमों के तहत आवश्यक वैधानिक कार्रवाई तथा जरूरत पड़ने पर दुकानों को बंद कराने का अनुरोध किया है।नगर निगम प्रशासन ने स्पष्ट किया कि स्वच्छता, जनस्वास्थ्य और खाद्य सुरक्षा मानकों से कोई समझौता नहीं किया जाएगा और ऐसे निरीक्षण अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेंगे।