तो रोंगटे खड़े कर देगी केरल स्टोरी–2 की कहानी,  बताएगी डरावनी सच्चाई,  27 फरवरी को होगी रिलीज

रिपोर्ट दिशा शर्मा जनहित इंडिया

तो रोंगटे खड़े कर देगी केरल स्टोरी–2 की कहानी,

बताएगी डरावनी सच्चाई,

27 फरवरी को होगी रिलीज

 

The Kerala Story 2 को लेकर दर्शकों में जबरदस्त उत्सुकता है। बताया जा रहा है कि यह फिल्म सच्ची घटनाओं से प्रेरित है और 27 फरवरी, शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म की कहानी में यह दर्शाया गया है कि किस प्रकार कथित तौर पर भोली-भाली हिंदू लड़कियों को प्रेमजाल में फंसाकर उनका धर्म परिवर्तन कराया जाता है।

कहानी में नेहा संत, सोनिका नायर और दिव्या पालीवाल जैसी युवतियों के संघर्ष दिखाए गए हैं, जिनके बड़े सपने इस साजिश में टूट जाते हैं। फिल्म में यह दावा भी किया गया है कि देश की बड़ी संख्या यानी साढ़े आठ करोड़ में हिंदू लड़कियां कट्टरपंथियों के निशाने पर हैं। निर्देशक का कहना है कि फिल्म दर्शकों को झकझोर कर रख देगी।