सफाई कर्मियों की हड़ताल, शहर में चरमराई सफाई व्यवस्था।* *रूडकी नगर निगम की कार्यशैली पर सवाल

Report Anil Kashyap

सफाई कर्मियों की हड़ताल, शहर में चरमराई सफाई व्यवस्था।*

*रूडकी नगर निगम की कार्यशैली पर सवाल

 

रूडकी। रुड़की नगर निगम के सफाई कर्मियों ने अपनी लंबित मांगों को लेकर हड़ताल शुरू कर दी है। जिससे शहर की सफाई व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। और जगह–जगह कूड़े के ढेर लगे दिखाई दे रहे हैं और नगर निगम परिसर में भी हालात खराब नजर आ रहे हे । आपको बता दे की देवभूमि निकाय उत्तराखंड संयुक्त कर्मचारी महासंघ के बैनर तले सफाई कर्मी हड़ताल पर हैं। कर्मचारियों ने नगर निगम के खिलाफ नारेबाजी करते हुए आरोप लगाया कि उन्हें समय पर वेतन, नियमितीकरण और अन्य मूलभूत सुविधाएं नहीं मिल रही हैं। सफाई संघ के नगर महामंत्री नरेश घोघलिया का कहना है कि वर्षों से शहर की सफाई व्यवस्था संभालने के बावजूद कर्मचारियों को उनके अधिकारों से वंचित रखा जा रहा है और थर्ड पार्टी को सफाई का ठेका देना भी उन्हें स्वीकार नहीं है। और बताया की आज सुबह से स्वछता समिति और वाहन चालक धरना प्रदर्शन कर रहे हे। लगभग 23 वर्षो से अधिक समय से काम कर रहे सफाई कर्मचारियों को उनका वेतन भी समय से नहीं मिलता हे और नगर आयुक्त और मेयर पर आरोप लगाया हे। और कहा ज़ब तक हमारी मांगे या हमें आश्वासन नहीं दिया जाता हे हम विरोध प्रदर्शन करते रहेंगे।

*नगर निगम नगर आयुक्त राकेश चंद्र तिवारी से सम्पर्क किया गया लेकिन उन्होंने फोन नहीं उठाया*

इस मौके पर विमला देवी, शाखा अध्यक्ष विनेश सोदाई, नगर महामंत्री प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य नरेश गोगोलिया, शाखा प्रभारी विकास घोघलिया,विनोद डोगरा आनंद, चंचल कारण, बिरला राजीव उर्फ जोनी, बीनू उर्फ विनोद,अशोक कुमार, विपिन कुमार,दीपक,भवानी बेनीवाल नगर पंचायत रामपुर इमली खेड़ा पिरान कलियर शाखा अध्यक्ष सोनू बिरला, नगर महामंत्री दीपक कुमार, महामंत्री दीपक कांगड़ा, अध्यक्ष प्रशांत चौहान, अध्यक्ष अमित कुमार महामंत्री काकी रानी, रूपा बबली आदि मौजूद रहे