आज पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद ने शिवांश कॉलोनी कटारपुर चौराहा पर भाजपा नेता धर्मेंद्र सिंह चौहान के कार्यालय पर पहुंचकर केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह की हरिद्वार रैली को सफल बनाने के लिए कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया।

Report Arun Kashyap janhit India

आज पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद ने शिवांश कॉलोनी कटारपुर चौराहा पर भाजपा नेता धर्मेंद्र सिंह चौहान के कार्यालय पर पहुंचकर केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह की हरिद्वार रैली को सफल बनाने के लिए कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया। और सभी को भारतीय क्रिकेट टीम के T20 वर्ल्ड कप मैच जीतने की बधाई और शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य सोहनवीर पाल, जिला मीडिया प्रभारी धर्मेंद्र सिंह चौहान, बीडीसी सदस्य चंद किरण सिंह, सचिन पाल, नवीन पाल, मोहर सिंह चौधरी ,महक सिंह चौधरी आदि कार्यकर्ताओं ने स्वामी यतीश्वरानंद का स्वागत और अभिनंदन किया। स्वामी यतीश्वरानंद ने कहा कि केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की रैली को सफल बनाने के लिए हरिद्वार ग्रामीण के भाजपा कार्यकर्ताओं ने रात ,दिन मेहनत कर रैली को सफल बनाया है। उन्होंने कहा कि भाजपा का कार्यकर्ता हर समय पार्टी के कार्य के लिए तैयार रहता है। इन्हीं कार्यकर्ताओं के बल पर भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बनी है उन्होंने भारतीय क्रिकेट टीम के T20 वर्ल्ड कप जीतने पर भारतीय टीम को बधाई और शुभकामनाएं दी।