तेज हवा और बारिश ने उजाड़ी किसानों की मेहनत, पूर्व प्रधान नूतन कुमार की फसल बर्बाद; मुआवजे की उठी मांग।

Report Arun Kashyap janhit India

तेज हवा और बारिश ने उजाड़ी किसानों की मेहनत, पूर्व प्रधान नूतन कुमार की फसल बर्बाद; मुआवजे की उठी मांग।

हरिद्वार।अन्नदाता पर प्रकृति की मार एक बार फिर भारी पड़ी है। क्षेत्र के पूर्व प्रधान नूतन कुमार के खेतों में लहलहाती फसल बीती रात तेज हवा और बारिश की चपेट में आकर पूरी तरह बर्बाद हो गई। कुछ समय पहले तक हरी-भरी नजर आने वाली फसल जमीन पर बिछ गई, जिससे किसानों को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है।

 

पूर्व प्रधान नूतन कुमार ने कहा कि किसान सालभर कड़ी मेहनत, सिंचाई, खाद-बीज और मजदूरी पर खर्च कर फसल तैयार करता है, लेकिन कटाई के समय कभी आंधी, कभी ओलावृष्टि, कभी असमय बारिश उसकी उम्मीदें तोड़ देती है। उन्होंने बताया कि किसान प्राकृतिक आपदा के साथ-साथ जंगली हाथियों के आतंक से भी जूझ रहा है, जो रातों-रात फसल चौपट कर देते हैं।

 

उन्होंने राज्य और केंद्र सरकार से मांग की कि फसल नुकसान का तत्काल सर्वे कराया जाए और प्रभावित किसानों को शीघ्र मुआवजा दिया जाए। साथ ही, जंगली हाथियों से फसल बचाने के लिए ठोस योजना बनाई जाए।

 

नूतन कुमार ने कहा, “किसान हर बार टूटता है, फिर भी देश का पेट भरने के लिए दोबारा खड़ा हो जाता है। अब सरकार को भी किसान के साथ मजबूती से खड़ा होना होगा।”