श्यामपुर में कथित ब्लैकमेलर को लेकर हंगामा, लोगों ने लगाए उगाही के आरोप।

रिपोर्ट दिशा शर्मा जनहित इंडिया

श्यामपुर में कथित ब्लैकमेलर को लेकर हंगामा, लोगों ने लगाए उगाही के आरोप।

 

हरिद्वार के श्यामपुर क्षेत्र में उस समय हंगामे की स्थिति बन गई जब खुद को एक संगठन का राष्ट्रीय अध्यक्ष बताने वाला व्यक्ति कथित रूप से वीडियो बनाने के बहाने एक संस्थान में पहुंच गया। स्थानीय लोगों का आरोप है कि उक्त व्यक्ति कर्मचारियों पर दबाव बनाकर पैसों की मांग कर रहा था। मामले को लेकर दोनों पक्षों के बीच तीखी नोकझोंक भी हुई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हंगामे की सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर एकत्र हो गए और संबंधित व्यक्ति को पकड़कर पुलिस के सुपुर्द करने की तैयारी की गई। हालांकि बाद में स्थिति सामान्य होने पर उसे समझाइश देकर छोड़ दिया गया। क्षेत्र में इस घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं बनी हुई हैं।स्थानीय लोगों का आरोप है कि संबंधित व्यक्ति पहले भी कई स्थानों पर इसी प्रकार लोगों को डराकर या बदनाम करने की धमकी देकर दबाव बनाने का प्रयास कर चुका है। वहीं कुछ लोगों ने यह भी दावा किया कि उसके खिलाफ पूर्व में विवाद और मुकदमों की चर्चाएं भी सामने आती रही हैं। हालांकि पुलिस की ओर से मामले में कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।