हरिद्वार में अतिक्रमण हटाओ अभियान जारी, घाटों पर चला प्रशासन का सख्त अभियान

रिपोर्ट कालू वर्मा देश जनहित  मीडिया

हरिद्वार में अतिक्रमण हटाओ अभियान जारी, घाटों पर चला प्रशासन का सख्त अभियान

हरिद्वार। धर्मनगरी हरिद्वार के प्रमुख घाटों पर शुक्रवार को नगर निगम एवं प्रशासन की संयुक्त टीम द्वारा अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान सुभाष घाट, नाई घाट, गऊ घाट, हाथी पुल एवं शिव घाट क्षेत्र में अवैध रूप से लगाए गए अतिक्रमण को हटाया गया, जिससे घाटों पर आने-जाने वाले श्रद्धालुओं को राहत मिल सके।

अभियान में मुख्य सफाई निरीक्षक अर्जुन चौधरी, सफाई नायक कपिल एवं अभिषेक शर्मा मौजूद रहे। वहीं सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए PRD के जवान भी मौके पर तैनात रहे। टीम ने घाटों पर रास्ता घेरकर बैठे लोगों एवं अव्यवस्थित रूप से लगाए गए सामान को हटवाया और संबंधित लोगों को दोबारा अतिक्रमण न करने की चेतावनी भी दी।

प्रशासन का कहना है कि आगामी धार्मिक आयोजनों और यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए घाटों को साफ-सुथरा एवं व्यवस्थित रखना प्राथमिकता है। स्थानीय लोगों और श्रद्धालुओं ने भी इस कार्रवाई का स्वागत करते हुए नियमित अभियान चलाने की मांग की।