रिपोर्ट कालू वर्मा देश जनहित मडिया
जिलाधिकारी के निर्देश पर हरकी पैड़ी क्षेत्र में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान
हरिद्वार। जिलाधिकारी महोदय के आदेशानुसार आज दिनांक 8 मई 2026 को चौकी प्रभारी हर की पैड़ी संजीत कंडारी ने पुलिस टीम एवं पैरामिलिट्री फोर्स के साथ संयुक्त रूप से हरकी पैड़ी क्षेत्र में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया।
अभियान के दौरान हर की पैड़ी चौकी से लेकर भीमगोड़ा बैरियर तक सड़क किनारे किए गए सभी प्रकार के अतिक्रमण को हटाया गया। साथ ही मार्ग पर खड़ी ठेलियों एवं अस्थायी दुकानों को हटाकर भीमगोड़ा बैरियर के बाहर व्यवस्थित कराया गया।
प्रशासन की इस कार्रवाई से क्षेत्र में यातायात व्यवस्था सुचारू हुई तथा श्रद्धालुओं और यात्रियों को आवागमन में राहत मिली। पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया कि हरकी पैड़ी क्षेत्र में अवैध अतिक्रमण एवं सड़क जाम करने वालों के खिलाफ आगे भी लगातार अभियान जारी रहेगा।
