लीज अवधि बढ़ाने को लेकर नगर निगम की राजनीति गरम, पार्षदों को ₹20-20 हजार देने के ऑफर की चर्चा

रिपोर्ट दिशा शर्मा  देश जनहित

लीज अवधि बढ़ाने को लेकर नगर निगम की राजनीति गरम, पार्षदों को ₹20-20 हजार देने के ऑफर की चर्चा

 

 

हरिद्वार। हरिद्वार नगर निगम में एक बड़ी लीज से जुड़े प्रस्ताव को लेकर राजनीतिक हलकों में चर्चाओं का बाजार गर्म है। सूत्रों के अनुसार, लीज की अवधि बढ़ाने के समर्थन में माहौल बनाने के लिए कुछ पार्षदों को कथित तौर पर ₹20-20 हजार तक का ऑफर दिए जाने की चर्चा है। दावा किया जा रहा है कि इस पूरे प्रयास की जिम्मेदारी एक ब्राह्मण पार्षद को सौंपी गई है, जो विभिन्न पार्षदों से संपर्क कर रहे हैं।

सूत्रों का यह भी कहना है कि कुछ पार्षदों ने इस कथित प्रस्ताव को सिरे से ठुकरा दिया और इसकी जानकारी अन्य लोगों तक पहुंचाई, जबकि कुछ पार्षदों द्वारा इस ऑफर को स्वीकार किए जाने की भी चर्चा है। हालांकि, इन दावों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हो सकी है और न ही इस संबंध में कोई आधिकारिक बयान सामने आया है।नगर निगम के राजनीतिक गलियारों में अब यह चर्चा तेज है कि जब लीज अवधि बढ़ाने का प्रस्ताव सदन में आएगा, तब कितने पार्षद इसके समर्थन में खड़े होंगे और कितने इसका विरोध करेंगे। फिलहाल पूरे मामले पर सभी की नजरें टिकी हैं और यदि आरोपों की पुष्टि ह