हरिद्वार नगर निगम की सराहनीय पहल, श्रद्धालुओं के लिए जगह-जगह लगाए गए वाटर कूलर एटीएम से मिल रहा निःशुल्क ठंडा एवं स्वच्छ पेयजल

रिपोर्ट कालू वर्मा

हरिद्वार नगर निगम की सराहनीय पहल, श्रद्धालुओं के लिए जगह-जगह लगाए गए वाटर कूलर एटीएम से मिल रहा निःशुल्क ठंडा एवं स्वच्छ पेयजल

 

हरिद्वार। धर्मनगरी हरिद्वार में आने वाले लाखों श्रद्धालुओं, कांवड़ियों, पर्यटकों एवं स्थानीय नागरिकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए हरिद्वार नगर निगम द्वारा शहर के विभिन्न प्रमुख स्थानों पर वाटर कूलर एटीएम स्थापित किए गए हैं, जहां लोगों को निःशुल्क ठंडा एवं स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराया जा रहा है। भीषण गर्मी के बीच नगर निगम की यह जनहितकारी पहल लोगों के लिए बड़ी राहत साबित हो रही है।

 

शहर के प्रमुख चौराहों, घाटों एवं सार्वजनिक स्थानों पर लगाए गए इन वाटर कूलर एटीएम से श्रद्धालु बिना किसी शुल्क के शुद्ध और ठंडा पेयजल प्राप्त कर रहे हैं। इससे न केवल यात्रियों को गर्मी से राहत मिल रही है, बल्कि नगर निगम की जनसेवा और बेहतर नागरिक सुविधाएं उपलब्ध कराने की प्रतिबद्धता भी स्पष्ट दिखाई दे रही है।

 

आगामी कांवड़ मेले को देखते हुए हरिद्वार नगर निगम ने पेयजल व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने की तैयारियां शुरू कर दी हैं। मेले के दौरान लाखों शिवभक्त कांवड़ियों एवं श्रद्धालुओं को भी इन वाटर कूलर एटीएम के माध्यम से निःशुल्क ठंडा एवं स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराया जाएगा, ताकि किसी भी श्रद्धालु को पेयजल की समस्या का सामना न करना पड़े।

 

स्थानीय नागरिकों एवं श्रद्धालुओं ने नगर निगम की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार की व्यवस्थाएं हरिद्वार जैसी विश्वप्रसिद्ध धार्मिक नगरी की गरिमा के अनुरूप हैं और बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।

 

हरिद्वार नगर निगम की यह जनहितकारी पहल सेवा, सुविधा और समर्पण का उत्कृष्ट उदाहरण है। आगामी कांवड़ मेले को लेकर नगर निगम द्वारा की जा रही तैयारियां श्रद्धालुओं के लिए निश्चित रूप से लाभदायक साबित होंगी।