रिपोर्ट: कालू वर्मा
बहादराबाद में भगवा हिन्दू सेना ने शिवभक्त कांवड़ियों की सेवा कर पेश की मानव सेवा की मिसाल
हरिद्वार। कांवड़ मेले के दौरान बहादराबाद क्षेत्र में भगवा हिन्दू सेना द्वारा शिवभक्त कांवड़ियों की सेवा के लिए विशेष सेवा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में श्रद्धालुओं को भोजन, जलपान एवं अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई गईं। सेवा कार्य के दौरान भगवाधारी कार्यकर्ता भी शिवभक्तों के साथ भगवान भोलेनाथ की भक्ति में सराबोर होकर भजन-कीर्तन एवं जयकारों के साथ उत्साहपूर्वक शामिल हुए।
इस अवसर पर संगठन के प्रदेश अध्यक्ष (उत्तराखंड) बिपिन श्रीवास्तव, राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप रोड, राष्ट्रीय संगठन मंत्री रमाकांत यादव, प्रदेश महासचिव (उत्तराखंड) प्रवेश शर्मा, प्रदेश संगठन मंत्री (उत्तराखंड) शांतनु मिश्रा, प्रदेश सचिव आकाश पाल सहित राकेश शर्मा, विकास, अंकित पाल एवं अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
संगठन पदाधिकारियों ने कहा कि शिवभक्त कांवड़ियों की सेवा ही भगवान भोलेनाथ की सच्ची आराधना है। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी इस प्रकार के सेवा कार्य निरंतर जारी रखे जाएंगे।
