एसटीएफ/एएनटीएफ, औषधि विभाग एवं थाना ज्वालापुर पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में 200 बोतल कोडीन युक्त सिरप बरामद, मेडिकल स्टोर संचालक गिरफ्तार।

रिपोर्ट: कालू वर्मा

 

कार्यालय वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, स्पेशल टास्क फोर्स, देहरादून, उत्तराखण्ड

 

दिनांक: 03/08/2026

 

एसटीएफ/एएनटीएफ, औषधि विभाग एवं थाना ज्वालापुर पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में 200 बोतल कोडीन युक्त सिरप बरामद, मेडिकल स्टोर संचालक गिरफ्तार।

 

🔶 एसटीएफ/एएनटीएफ एवं औषधि विभाग द्वारा संयुक्त अभियान चलाकर अवैध नशीले सिरप के खिलाफ बड़ी कार्रवाई।

 

🔶 मेडिकल स्टोर संचालक के आवास, फ्लैट एवं वाहन से 200 बोतल कोडीन युक्त सिरप बरामद।

 

🔶 पूछताछ में नशीले सिरप की आपूर्ति करने वाले अन्य लोगों के संबंध में भी महत्वपूर्ण जानकारी मिली है।

 

🔶 अभियुक्त के विरुद्ध थाना ज्वालापुर में धारा 8/22 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज।

 

🔶 “ड्रग्स फ्री देवभूमि” अभियान के अंतर्गत एसटीएफ/एएनटीएफ की कार्रवाई लगातार जारी।

 

उत्तराखण्ड के माननीय मुख्यमंत्री के “ड्रग्स फ्री देवभूमि” अभियान के तहत पुलिस महानिदेशक उत्तराखण्ड श्री दीपम सेठ के निर्देशों तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एसटीएफ के नेतृत्व में राज्यभर में नशा तस्करों के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है।

 

इसी क्रम में एसटीएफ/एएनटीएफ, औषधि विभाग एवं थाना ज्वालापुर पुलिस की संयुक्त टीम ने हरिद्वार क्षेत्र में मेडिकल स्टोरों का निरीक्षण अभियान चलाया। अभियान के दौरान प्राप्त गोपनीय सूचना के आधार पर पता चला कि सराय गांव स्थित वैभव मेडिकल स्टोर का संचालक आकाश छाबड़ा, निवासी आर्य नगर, थाना ज्वालापुर, जनपद हरिद्वार, अपने आवास पर अवैध रूप से कोडीन युक्त सिरप का भंडारण कर रहा है।

 

सूचना के आधार पर संयुक्त टीम ने अभियुक्त के आवास, फ्लैट एवं उसकी वैगनआर कार की तलाशी ली। तलाशी के दौरान दो पेटियों में रखी 200 बोतल कोडीन युक्त सिरप बरामद की गई।

 

जब अभियुक्त से कोडीन युक्त सिरप के क्रय-विक्रय एवं भंडारण से संबंधित वैध दस्तावेज मांगे गए तो वह कोई भी वैध अभिलेख प्रस्तुत नहीं कर सका। पूछताछ में उसने स्वीकार किया कि वह नशा करने वाले व्यक्तियों को यह सिरप फुटकर में बेचकर अवैध लाभ कमाता था। बिना वैध लाइसेंस एवं अभिलेख के कोडीन युक्त सिरप का भंडारण एवं विक्रय किए जाने के कारण आकाश छाबड़ा पुत्र सुरेश छाबड़ा को गिरफ्तार कर लिया गया।

 

अभियुक्त के विरुद्ध थाना ज्वालापुर में धारा 8/22 एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। साथ ही पूछताछ में सामने आए अन्य व्यक्तियों एवं सप्लाई चेन की विस्तृत जांच जारी है।

 

गिरफ्तार अभियुक्त

 

आकाश छाबड़ा पुत्र सुरेश छाबड़ा

आयु: 23 वर्ष

निवासी: आर्य नगर, थाना ज्वालापुर, जनपद हरिद्वार

 

बरामदगी

 

– 200 बोतल कोडीन युक्त सिरप (बिना वैध लाइसेंस एवं अभिलेख)

– 01 वैगनआर कार

 

जनता से अपील

 

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एसटीएफ ने आमजन से अपील की है कि नशे से दूर रहें तथा किसी भी प्रकार के लालच में आकर नशा तस्करी जैसे अपराधों में शामिल न हों। यदि कहीं भी नशा तस्करी से संबंधित कोई सूचना मिले तो तत्काल निकटतम पुलिस स्टेशन अथवा एसटीएफ/एएनटीएफ उत्तराखण्ड से संपर्क करें। “ड्रग्स फ्री देवभूमि” अभियान के तहत नशा तस्करों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

 

एसटीएफ/एएनटीएफ संपर्क नंबर:

0135-2656202, 9412029536

 

संयुक्त पुलिस टीम

 

– निरीक्षक यादविंदर सिंह बाजवा

– औषधि निरीक्षक विनोद जगूड़ी

– औषधि निरीक्षक हरीश सिंह

– उपनिरीक्षक दीपक मैठाणी

– उपनिरीक्षक समीप पांडे

– मुख्य आरक्षी संदेश

– आरक्षी रवि पंत

– आरक्षी दीपक चंदोला

– आरक्षी दीपक नेगी

– आरक्षी प्रशांत चौहान

– महिला आरक्षी सुल्ताना