पिरान कलियर में नशीली दवाओं के अवैध कारोबार पर STF की बड़ी कार्रवाई, 2 गिरफ्तार

रिपोर्ट  कालू वर्मा देश जनहित

 

मेडिकल स्टोर की आड़ में नशीली दवाओं की बिक्री का आरोप, 1150 कैप्सूल और 10 कोडीन कफ सिरप बरामद

 

हरिद्वार। पिरान कलियर क्षेत्र में नशीली दवाओं के अवैध कारोबार के खिलाफ एसटीएफ ने बड़ी कार्रवाई की है। मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर एसटीएफ टीम ने मोनी मेडिकल स्टोर पर छापेमारी कर दो लोगों को गिरफ्तार किया है। मौके से 1150 नशीले कैप्सूल और 10 कोडीन कफ सिरप बरामद किए गए।

 

एसटीएफ के अनुसार, 15 सितंबर 2026 को कार्यालय देहरादून को सूचना मिली थी कि पिरान कलियर क्षेत्र में संचालित मोनी मेडिकल स्टोर की आड़ में नशीली दवाओं की अवैध बिक्री की जा रही है। सूचना पर टीम ने मौके पर पहुंचकर नियमानुसार मेडिकल स्टोर की तलाशी ली।

 

तलाशी के दौरान दुकान के काउंटर और अन्य स्थानों से 1150 Puroxiwin Spas कैप्सूल तथा 10 Codeictus TR (Triplolidine HCl और Codeine Phosphate) कफ सिरप बरामद किए गए।

 

एसटीएफ के मुताबिक, बरामद दवाओं के क्रय-विक्रय से संबंधित कोई वैध अभिलेख या चिकित्सकीय प्रिस्क्रिप्शन मौके पर प्रस्तुत नहीं किया गया। इसके बाद दुकान पर मौजूद दोनों व्यक्तियों को गिरफ्तार कर लिया गया।

 

गिरफ्तार आरोपी

 

1. कुर्बान अली पुत्र अब्दुल मजीद, उम्र 40 वर्ष, निवासी ग्राम महमूदपुर, थाना पिरान कलियर, हरिद्वार।

2. आदिल पुत्र जिन्दा हसन, निवासी मुकरपुर, थाना पिरान कलियर, हरिद्वार।

 

पुलिस के अनुसार, दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना कलियर में धारा 8/22/29 NDPS Act के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले में आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

 

बरामदगी

 

– 1150 नशीले कैप्सूल

– 10 कोडीन कफ सिरप

 

पुलिस टीम

 

कार्रवाई में निरीक्षक भवानी पंत, SI दीपक मैठाणी, DI विनोद जगूड़ी, DI हरीश सिंह, HC रवि पंत, HC देशराज तथा थाना कलियर पुलिस टीम शामिल रही।

 

जनता से अपील

 

एसटीएफ ने आमजन से नशे से दूर रहने और किसी भी प्रकार के लालच में आकर नशा तस्करी जैसे अपराध में शामिल न होने की अपील की है। पुलिस ने लोगों से नशा तस्करी से संबंधित कोई भी सूचना मिलने पर तत्काल नजदीकी पुलिस स्टेशन अथवा एसटीएफ/एएनटीएफ उत्तराखंड से संपर्क करने को कहा है।

 

एसटीएफ/एएनटीएफ संपर्क नंबर: 0135-2656202, 9412029536

 

एसटीएफ के अनुसार, “ड्रग्स फ्री देवभूमि” अभियान के तहत नशा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।