रिपोर्ट कालू वर्मा देश जनहित
पिरान कलियर में STF की बड़ी कार्रवाई, मेडिकल स्टोर से 1150 नशीले कैप्सूल और 10 कोडीन सिरप बरामद
कार्यालय वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, STF द्वारा जारी जानकारी के अनुसार, पिरान कलियर क्षेत्र में नशीली दवाओं के अवैध कारोबार के खिलाफ STF/ANTF ने बड़ी कार्रवाई की है। टीम ने मेडिकल स्टोर की आड़ में नशीली दवाओं की कथित अवैध बिक्री करने के आरोप में दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।
15 सितंबर 2026 को STF कार्यालय देहरादून को मुखबिर के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि हरिद्वार के पिरान कलियर क्षेत्र में स्थित मोनी मेडिकल स्टोर का संचालक नशीली दवाओं का अवैध कारोबार कर रहा है। सूचना पर STF टीम ने नियमानुसार कार्रवाई करते हुए मेडिकल स्टोर पर पहुंचकर तलाशी ली।
तलाशी के दौरान दुकान के काउंटर एवं अन्य स्थानों से 1150 Puroxiwin Spas कैप्सूल और 10 Codeictus TR (Triplolidine HCl and Codeine Phosphate) सिरप बरामद किए गए।
STF के अनुसार, बरामद दवाओं के संबंध में दुकान पर मौजूद दोनों व्यक्तियों से क्रय-विक्रय के वैध अभिलेख एवं चिकित्सकीय प्रिस्क्रिप्शन मांगे गए, लेकिन वे कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके। इसके बाद दोनों को नियमानुसार गिरफ्तार कर लिया गया।
गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध थाना पिरान कलियर, जनपद हरिद्वार में धारा 8/22/29 NDPS Act के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है। बरामद नशीली दवाओं और अभियुक्तों के संबंध में आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त
1. कुर्बान अली पुत्र अब्दुल मजीद, उम्र 40 वर्ष, निवासी ग्राम महमूदपुर, थाना पिरान कलियर, जनपद हरिद्वार।
2. आदिल पुत्र जिन्दा हसन, निवासी मुकरपुर, थाना पिरान कलियर, जनपद हरिद्वार।
बरामदगी
– 1150 Puroxiwin Spas कैप्सूल
– 10 Codeictus TR कोडीन कफ सिरप
पुलिस टीम
कार्रवाई में निरीक्षक भवानी पंत, SI दीपक मैठाणी, DI विनोद जगूड़ी, DI हरीश सिंह, HC रवि पंत, HC देशराज सहित थाना पिरान कलियर पुलिस टीम शामिल रही।
STF की जनता से अपील
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक STF ने आमजन से अपील की है कि नशे से दूर रहें तथा किसी भी प्रकार के लालच में आकर नशा तस्करी जैसे अपराध में शामिल न हों। यदि कहीं भी नशा तस्करी से संबंधित कोई सूचना प्राप्त होती है तो तत्काल निकटतम पुलिस स्टेशन अथवा STF/ANTF उत्तराखंड से संपर्क करें।
“ड्रग्स फ्री देवभूमि” अभियान के तहत STF द्वारा नशा तस्करों के विरुद्ध कठोर एवं निरंतर कार्रवाई आगे भी जारी रखने की बात कही गई है।
STF/ANTF संपर्क नंबर: 0135-2656202, 9412029536
