सुरेश मोहन अंथवाल बने उत्तराखंड स्वाभिमान मोर्चा के जिलाध्यक्ष।।

सुरेश मोहन अंथवाल बने उत्तराखंड स्वाभिमान मोर्चा के जिलाध्यक्ष

रिपोर्ट: दिशा शर्मा, हरिद्वार

हरिद्वार। उत्तराखंड स्वाभिमान मोर्चा ने सोमवार को अपनी नई जिला कार्यकारिणी की घोषणा की। हरिद्वार जिला प्रभारी अमरदीप सिंह रॉबिन के नेतृत्व में हरिद्वार जिले से सुरेश मोहन अंथवाल को हरिद्वार का नया जिलाध्यक्ष नियुक्त किया है। इसके साथ ही विशाल विश्नोई को उपाध्यक्ष, विष्णु कुमार सिन्हा को महामंत्री, जबकि अमन अरोड़ा और शुभम धीमान को मंत्री पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष के रूप में प्रिया सेमवाल को नियुक्त किया गया है। पदाधिकारियों को नियुक्त करते हुए संगठन के वरिष्ठ नेताओं ने आशा व्यक्त की कि नई टीम संगठन को मजबूत करने और जनता के अधिकारों की लड़ाई को और गति देगी।

नव-नियुक्त जिलाध्यक्ष सुरेश मोहन अंथवाल ने कहा कि वे संगठन के विस्तार के साथ-साथ हरिद्वार जिले के जनहित से जुड़े मुद्दों को प्राथमिकता देंगे। उन्होंने भरोसा दिलाया कि मोर्चा भ्रष्टाचार, बेरोजगारी और सामाजिक समस्याओं के समाधान के लिए संघर्षरत रहेगा। नए पदाधिकारियों ने भी एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया।

संगठन के वरिष्ठ नेताओं ने नई टीम से संगठन को मजबूत करने और जनता के अधिकारों की लड़ाई को गति देने की आशा व्यक्त की है।