जगजीतपुर में महिलाओं ने धूमधाम से मनाया तीज का त्योहार।
रिपोर्ट: अरुण कश्यप
हरिद्वार। जगजीतपुर में महिलाओं ने तीज का त्योहार हर्षोल्लास और पारंपरिक अंदाज में धूमधाम से मनाया। कार्यक्रम का आयोजन जगजीतपुर स्थित एक रेस्टोरेंट में किया गया, जिसमें 30 से अधिक महिलाओं ने भाग लिया।कार्यक्रम की संयोजक ऋचा वालिया ने बताया कि तीज महिलाओं के लिए खुशी और उमंग का पर्व है। कार्यक्रम की तैयारियां कई दिन पहले से की जा रही थीं। इस दौरान महिलाओं ने झूला झूला, डांस किया और विभिन्न मनोरंजक खेलों में हिस्सा लिया। इसके साथ ही मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया, जिसमें महिलाओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया।महिलाओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर तीज की शुभकामनाएं दीं। ऋचा वालिया ने कहा कि हर वर्ष इसी तरह मिल-जुलकर तीज का पर्व मनाया जाता है, जिससे महिलाओं को आपसी मेल-जोल और खुशी का अवसर मिलता है।
इस दौरान रंजना अग्रवाल, रीना, सारिका, नेहा सहित बड़ी संख्या में महिलाएं मौजूद रहीं।
