ठेके कारोबारी अमन हत्याकांड में पुलिस मुठभेड़, एक आरोपी घायल; दो फरार

ठेके कारोबारी अमन हत्याकांड में पुलिस मुठभेड़, एक आरोपी घायल; दो फरार

 

रिपोर्ट अरुण कश्यप

 

हरिद्वार। ठेके कारोबारी अमन की हत्या के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए रविवार देर रात एक आरोपी को पुलिस मुठभेड़ में घायल कर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि बाइक सवार तीन संदिग्ध आरोपी जा रहे हैं। पुलिस टीम ने नगला इमरती के पास उन्हें घेरकर रोकने का प्रयास किया, लेकिन आरोप है कि बाइक सवारों ने पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी।

 

पुलिस की जवाबी कार्रवाई में सौरभ पुत्र देशराज, निवासी ढंडेरा, घायल हो गया, जिसका उपचार चल रहा है। पूछताछ में घायल आरोपी ने पुलिस को बताया कि ठेके कारोबारी अमन की हत्या उन्होंने तीनों ने मिलकर की थी। मुठभेड़ के दौरान दो आरोपी मौके से फरार हो गए, जिनकी तलाश में पुलिस की टीमें लगातार कांबिंग अभियान चला रही हैं। मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।