मां गंगा का पूजन कर अंशुल अग्रवाल ने संभाला हर की पौड़ी चौकी का कार्यभार

रिपोर्ट कालू वर्मा

हरिद्वार। हर की पौड़ी चौकी के नए चौकी प्रभारी अंशुल अग्रवाल ने मां गंगा का विधिवत पूजन कर चौकी का कार्यभार संभाला। कार्यभार ग्रहण करने से पहले उन्होंने मां गंगा की पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लिया।

चौकी प्रभारी अंशुल अग्रवाल ने कहा कि हर की पौड़ी क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखना, श्रद्धालुओं की सुरक्षा और स्थानीय लोगों की समस्याओं का त्वरित समाधान उनकी प्राथमिकता रहेगी।

हर की पौड़ी हरिद्वार का प्रमुख धार्मिक एवं पर्यटन स्थल है, जहां देश-विदेश से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं। ऐसे में नए चौकी प्रभारी के सामने क्षेत्र में सुरक्षा और व्यवस्थाओं को बेहतर बनाए रखने की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी होगी।

अंशुल अग्रवाल के कार्यभार संभालने पर पुलिसकर्मियों एवं स्थानीय लोगों ने उन्हें शुभकामनाएं दीं और उनके सफल कार्यकाल की कामना की। 🙏🚩