जियापोता में माँ भगवती का 9वां विशाल जागरण, यतीश्वरानंद बोले– जहां आस्था और धर्म, वहां परिवारों में एकरूपता
रिपोर्ट:अरुण कश्यप!
पथरी। जियापोता स्थित भगवतीपुरम कॉलोनी में माँ भगवती का 9वां विशाल जागरण भक्ति और श्रद्धा के वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष व पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद और ब्लॉक प्रमुख आशा नेगी ने माँ की जोत प्रज्वलित कर किया।
स्वामी यतीश्वरानंद ने कहा कि जहां माँ भगवती का वास होता है, वहां धर्म, कर्म और आस्था के साथ संस्कार भी होते हैं। ऐसे परिवारों में एकरूपता और समृद्धि बनी रहती है। उन्होंने कहा कि संस्कारों और परंपराओं से जुड़ा समाज हर संकट से सुरक्षित रहता है। साथ ही कॉलोनीवासियों की समस्याओं को जल्द हल करने का आश्वासन दिया।विशिष्ट अतिथियों में प्राचार्य प्रो. एसके बत्रा, अरविंद अग्रवाल, शैलेश मोदी, प्रो. शिवकुमार चौहान ने जागरण को आध्यात्मिक उर्जा का स्रोत बताया।इस मौके पर जिपं उपाध्यक्ष अमित चौहान, बालम सिंह नेगी, ग्राम प्रधान कृष्णपाल सिंह, प्रखर कश्यप, पंकज चौहान, अरुण कश्यप, सन्नी कुमार समेत बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे। श्रद्धालुओं ने भक्ति गीतों के बीच माता का आशीर्वाद प्राप्त किया।