लक्सर शुगर मिल कॉलोनी में निकला विशालकाय अजगर वन विभाग ने किया रेस्क्यू 

लक्सर शुगर मिल कॉलोनी में निकला विशालकाय अजगर वन विभाग ने किया रेस्क्यू

 

रिपोर्ट रजनीश सैनी 

जनहित इंडिया 

लक्सर वन विभाग के अंतर्गत आने वाली लक्सर शुगर मिल कॉलोनी में गुरुवार रात को उस समय हड़कंप मच गया, जब लोगों ने एक मगरमच्छ को कॉलोनी के पास घूमते हुए देखा। मगरमच्छ को देखते ही कॉलोनी में अफरा-तफरी मच गई। लोग घरों से बाहर निकल आए और बच्चों को अंदर भेज दिया गया।सूचना मिलते ही लक्सर रेंज की वन विभाग कि टीम मौके पर पहुंची और रेंज अधिकारी शैलेंद्र सिंह नेगी के नेतृत्व में रेस्क्यू अभियान शुरू किया गया।

करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद टीम ने मगरमच्छ को सुरक्षित रूप से पकड़ लिया। इसके बाद उसे वाहन से उसके प्राकृतिक वास स्थल, गंगा किनारे, पर सुरक्षित छोड़ दिया गया। रेस्क्यू के दौरान कॉलोनी के लोगों की भीड़ जुट गई। वन कर्मियों ने लोगों से सुरक्षित दूरी बनाए रखने की अपील की।

आज शुक्रवार सुबह 8:00 रेंज अधिकारी शैलेंद्र सिंह नेगी ने बताया कि लक्सर क्षेत्र गंगा और उसकी सहायक नहरों से घिरा है। मानसून के बाद जलस्तर बढ़ने से मगरमच्छ कई बार आबादी वाले इलाकों की ओर भटक आते हैं। ऐसे में विभाग की टीमें हमेशा सतर्क रहती हैं। उन्होंने ने लोगों से अपील की है कि यदि कहीं जलीय जीव दिखाई दें तो तुरंत विभाग को सूचना दें। खुद से पकड़ने या डराने की कोशिश न करें।