देशी शराब और जुए के माल को किया कियानष्ट
रिपोर्ट :अरुण कश्यप

हरिद्वार।थाना सिडकुल पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर गठित टीम की देखरेख में अवैध शराब और अन्य सामग्री को नष्ट किया,
इस दौरान सीओ सदर, आबकारी निरीक्षक, तहसीलदार हरिद्वार, थानाध्यक्ष सिडकुल शामिल रहे।
पुलिस टीम ने आबकारी अधिनियम से संबंधित वर्ष 2024 के 22 माल और वर्ष 2025 के 9 मालों का नियमानुसार विनष्टीकरण किया। साथ ही वर्ष 2022 के जुआ अधिनियम से जुड़े 4 मुकदमों के मालों का भी निस्तारण किया गया। जुए से प्राप्त ₹5480 की धनराशि राजकीय कोष में जमा कराई गई।
पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी और फोटोग्राफी कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की गई। थाना सिडकुल पुलिस का कहना है कि आबकारी और जुआ अधिनियम से संबंधित जब्त मालों के निस्तारण की कार्रवाई आगे भी निरंतर जारी रहेगी, ताकि न्यायालय में लंबित मामलों का शीघ्र निपटारा सुनिश्चित हो सके।
