खानपुर पुलिस ने छात्र-छात्राओं को दी नशा मुक्ति व साइबर अपराध की जानकारी

खानपुर पुलिस ने छात्र-छात्राओं को दी नशा मुक्ति व साइबर अपराध की जानकारी

 

रिपोर्ट रजनीश सैनी 

जनहित इंडिया 

दिनांक 25.10.25 थाना खानपुर जनपद हरिद्वार पुलिस ने पुलिस मुख्यालय द्वारा चलाये गये जनजागरूकता अभियान के तहत महिला उप निरीक्षक कल्पना शर्मा व महिला कांस्टेबल रितू द्वारा थाना क्षेत्रान्तर्गत राजकीय कन्या इंटर कॉलेज खानपुर मे जाकर छात्र, छात्राओ, को एकत्रित कर साईबर आपराध व नशा मुक्त भारत, गौरा शक्ति एप, ट्रैफिक नियमो के विषय मे जागरुक किया । कार्यक्रम के अंतर्गत वहां मौजूद छात्र छात्राओ से जनपद तथा संपूर्ण भारत को नशा मुक्त बनाने हेतु सहयोग की अपील की गयी व शपथ ग्रहण कराई गयी। कार्यक्रम में पुलिस अधिकारियों ने छात्र-छात्राओं को नशे के दुष्प्रभावों, ड्रग्स से होने वाले शारीरिक और मानसिक नुकसान के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

साथ ही विद्यार्थियों को साइबर अपराध, ऑनलाइन ठगी और सोशल मीडिया पर होने वाले अपराधों से सतर्क रहने के लिए जागरूक किया गया। पुलिस ने बताया कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि या अपराध की जानकारी तुरंत पुलिस को दें और किसी भी तरह के गलत प्रलोभन में न आएं।

विद्यालय प्राचार्य ने पुलिस टीम का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार के जागरूकता कार्यक्रम छात्रों को सही दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करते है ।