ऋषिकेश: यूट्यूबर तनु रावत विवादों में — जयराम आश्रम परिसर में अश्लील डांस पार स्थानीय लोगों ने जताई आपत्ति।

ऋषिकेश: यूट्यूबर तनु रावत विवादों में — जयराम आश्रम परिसर में अश्लील डांस पार स्थानीय लोगों ने जताई आपत्ति।

रिपोर्ट:अरुण कश्यप 

ऋषिकेश!मशहूर यूट्यूबर तनु रावत एक बार फिर विवादों में घिर गई हैं। इस बार मामला ऋषिकेश के प्रसिद्ध जयराम आश्रम परिसर से जुड़ा है, जहां तनु रावत के फ्लैट में रहने और उनके व्यवहार और सार्वजनिक रूप से अश्लील नृत्य करने को लेकर स्थानीय लोगों ने कड़ी आपत्ति जताई है।

स्थानीय नागरिकों का कहना है कि तनु रावत अक्सर आश्रम क्षेत्र में अशोभनीय नृत्य और वीडियो शूट करती हैं, जिससे आश्रम की मर्यादा और धार्मिक वातावरण प्रभावित हो रहा है। लोगों ने यह भी आरोप लगाया कि उनके द्वारा एक मुस्लिम धर्म के व्यक्ति को आश्रम क्षेत्र में दुकान दिलाने का प्रयास किया गया, जिससे विवाद और गहराया है।

कई स्थानीय निवासियों ने आशंका जताई है कि इस तरह की गतिविधियां आने वाली पीढ़ी पर गलत प्रभाव डाल सकती हैं। लोगों ने प्रशासन और आश्रम प्रबंधन से सख्त कार्रवाई की मांग की है, ताकि धार्मिक स्थलों की गरिमा और सामाजिक वातावरण सुरक्षित रह सके।

फिलहाल इस प्रकरण पर आश्रम प्रशासन और पुलिस दोनों ही स्थिति की जांच में जुटे हुए हैं।