बिहार चुनाव में हरिद्वार के विधायक मदन कौशिक को बड़ी जिम्मेदारी — प्रधानमंत्री मोदी की सीतामढ़ी रैली के बनाए गए केंद्रीय प्रभारी!
रिपोर्ट:अरुण कश्यप!
हरिद्वार!भाजपा ने उत्तराखंड के वरिष्ठ नेता और हरिद्वार से विधायक मदन कौशिक को बिहार विधानसभा चुनाव में अहम जिम्मेदारी सौंपी है। पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व ने उन्हें सीतामढ़ी में 8 नवंबर को होने वाली प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली का केंद्रीय प्रभारी नियुक्त किया है। इसके साथ ही उन्हें बिहार की 12 विधानसभा क्षेत्रों का चुनाव प्रभारी बनाया गया है।
मदन कौशिक का चुनावी प्रबंधन और रणनीति में लंबा अनुभव है। वे भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रह चुके हैं और पिछले ढाई दशकों से पार्टी के चुनाव अभियानों का हिस्सा रहे हैं। इससे पहले भी वे गुजरात, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, दिल्ली और उड़ीसा जैसे राज्यों में भाजपा के प्रचार अभियानों की कमान संभाल चुके हैं।
हरिद्वार से लगातार पांचवीं बार विधायक बने कौशिक को पार्टी में एक मजबूत संगठनकर्ता और कुशल रणनीतिकार के रूप में जाना जाता है। भाजपा नेतृत्व ने एक बार फिर उन पर भरोसा जताते हुए उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है।
विधायक मदन कौशिक ने कहा कि—
> “पार्टी नेतृत्व ने जो जिम्मेदारी मुझे सौंपी है, उसका मैं पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निर्वहन करूंगा। 30 अक्टूबर से 11 नवंबर तक बिहार में रहकर पार्टी के प्रचार में सक्रिय रहूंगा।”
