रिपोर्ट दिशा शर्मा
रुड़की पुलिस की बड़ी कार्रवाई — 60 शीशी प्रतिबंधित कफ सिरप के साथ एक तस्कर गिरफ्तार
रुड़की।
ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन 2025 के तहत हरिद्वार पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है। कोतवाली रुड़की पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के दौरान 60 शीशी प्रतिबंधित कफ सिरप (कोडीन फास्फेट) के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
हरिद्वार पुलिस के निर्देशन एवं प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रुड़की के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मंगलवार को गश्त और चेकिंग के दौरान नहर पटरी से ए टू ज की ओर जाने वाले रास्ते पर संदिग्ध व्यक्ति को रोककर तलाशी ली। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 60 शीशी प्रतिबंधित कफ सिरप बरामद हुई।
पुलिस पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम भूपेंद्र कुमार पुत्र गुरु चरण लाल, निवासी ग्राम बटोहा, पोस्ट किला, थाना धुरी सदर, जिला संगरूर (पंजाब), हाल निवासी सी/ओ नानाजी नरेश कुमार, शक्ति कला मंदिर वाली गली, बरना, थाना सिटी, जिला बरनाल (पंजाब) बताया।
आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत कर लिया गया है।
बरामदगी:
60 शीशी प्रतिबंधित कफ सिरप (कोडीन फास्फेट)
पुलिस टीम:
1. उप निरीक्षक सूरत शर्मा
2. अपर उप निरीक्षक नरेंद्र राठी
3. कांस्टेबल सुरेंद्र
4. कांस्टेबल गंभीर
5. कांस्टेबल प्रदीप डंगवाल
हरिद्वार पुलिस का कहना है कि मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी, और ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन के लक्ष्य को सख्ती से पूरा किया जाएगा।
