विदेश से आई धमकी भरी कॉल का खुलासा — हरिद्वार पुलिस का बड़ा खुलासा, एक गिरफ्तार, एक फरार।।

विदेश से आई धमकी भरी कॉल का खुलासा — हरिद्वार पुलिस का बड़ा खुलासा, एक गिरफ्तार, एक फरार

 

 

रिपोर्ट दिशा शर्मा

 

 

हरिद्वार। विदेश से आई धमकी भरी कॉल के मामले में हरिद्वार पुलिस ने शानदार खुलासा किया है। पिरान कलियर पुलिस व सीआईयू की संयुक्त टीम ने रंगदारी प्रकरण में एक आरोपी को गिरफ्तार किया, जबकि उसका साथी अभी फरार है। वादी रवि कुमार को यूएई नंबर से 30 लाख रुपये की रंगदारी मांगते हुए जान से मारने की धमकी दी गई थी। जांच में खुलासा हुआ कि हरियाणा निवासी आशीष सैनी ने अपने साथी अजय हुड्डा, जो इस समय आर्मेनिया में है, को पीड़ित का नंबर उपलब्ध कराया था। वहीं, अजय ने वहीं से कॉल कर खुद को लॉरेंस बिश्नोई गैंग का सदस्य बताते हुए फिरौती मांगी। पुलिस ने आरोपी आशीष सैनी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से घटना में प्रयुक्त मोबाइल फोन बरामद किया है। फरार आरोपी की तलाश जारी है। मामले के खुलासे पर एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने टीम को ₹2500 का इनाम देने की घोषणा की है।