लालढांग–चिल्लरखाल सड़क की मांग पर निकली पदयात्रा का कांगड़ी में भव्य स्वागत
रिपोर्ट– जनहित इंडिया
राज्य आंदोलनकारी परमानंद बलोदी के नेतृत्व में स्थानीय जनता ने दिया समर्थन
श्यामपुर। लालढांग–चिल्लरखाल मोटर मार्ग निर्माण की मांग को लेकर कोटद्वार से देहरादून की ओर निकली पदयात्रा का कांगड़ी पहुंचने पर राज्य आंदोलनकारी परमानंद बलोदी के नेतृत्व में भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में स्थानीय लोग एकत्र हुए और आंदोलन को समर्थन दिया।
पदयात्रा 9 नवंबर को प्रवीण थापा के नेतृत्व में कोटद्वार से शुरू हुई है, जो 12 नवंबर को देहरादून स्थित मुख्यमंत्री आवास पहुंचेगी। यात्रा का संचालन रविन्द्र सौंद कर रहे हैं, जबकि व्यवस्थापन की जिम्मेदारी हेमा नेगी संभाल रही हैं।
यात्रा दल ने कहा कि प्रदेश भले रजत जयंती मना रहा हो, लेकिन जनता आज भी सड़क जैसी मूलभूत सुविधा के लिए संघर्षरत है। सड़क निर्माण न होने से कोटद्वार जैसे क्षेत्र उपेक्षित महसूस कर रहे हैं।
