पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही साफ़ होगा मौत का कारण, पुलिस हार्ट अटैक की आशंका जता रही
रिपोर्ट दिशा शर्मा
हरिद्वार। सिडकुल थाना क्षेत्र में गुरुवार दोपहर देसी शराब की कैंटीन में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असली वजह पता चलेगी। फिलहाल प्राथमिक जांच में हार्ट अटैक की आशंका जताई जा रही है। आपको बता दें कि राजा बिस्कुट कंपनी के पास पुलिस पिकेट के नजदीक देसी शराब की कैंटीन में एक युवक मृत अवस्था में पड़ा है। मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक की पहचान पवन कुमार (30) पुत्र धन सिंह, निवासी फरीदपुर दरगाह, बिजनौर के रूप में की।
जांच में सामने आया कि पवन कुमार दोपहर करीब एक बजे शराब खरीदने कैंटीन पहुंचा था और बाहर ही बैठा हुआ था। कुछ देर बाद वह अचानक जमीन पर गिर पड़ा। कैंटीन संचालक ने स्थिति संदिग्ध देखकर तुरंत पुलिस को सूचना दी।थाना प्रभारी नितेश शर्मा ने बताया कि शव पर किसी भी तरह के चोट के निशान नहीं मिले हैं। प्रथम दृश्यता में मामला हार्ट अटैक का लग रहा है लेकिन सही स्थिति पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही साफ हो पाएगी,
