बढ़ती ठंड में नगरपालिका शिवालिकनगर का मानवीय प्रयास,  जरूरतमंदों के लिए रैन बसेरा व अलाव की पुरी व्यवस्था। 

बढ़ती ठंड में नगरपालिका शिवालिकनगर का मानवीय प्रयास, 

जरूरतमंदों के लिए रैन बसेरा व अलाव की पुरी व्यवस्था। 

 

रिपोर्ट:अरुण कश्यप!

हरिद्वार।शीतलहर और लगातार बढ़ती ठंड को देखते हुए नगर पालिका शिवालिक नगर द्वारा जनहित में लगातार राहत कार्य किए जा रहे हैं। ठंड से बचाव के लिए नगर पालिका प्रशासन पूरी तरह सक्रिय नजर आ रहा है। नगर पालिका शिवालिक नगर के अध्यक्ष राजीव शर्मा एवं जिलाधिकारी हरिद्वार मयूर दीक्षित के निर्देशों के क्रम में पालिका क्षेत्र में जरूरतमंद एवं निराश्रित लोगों की सुरक्षा को प्राथमिकता दी जा रही है।पालिका मुख्यालय परिसर में ठंड से बचाव के लिए रैन बसेरा स्थापित किया गया है, जहां बेसहारा और जरूरतमंद लोगों को सुरक्षित आश्रय उपलब्ध कराया जा रहा है। इसके साथ ही नगर पालिका द्वारा भारी मात्रा में अलाव की व्यवस्था भी की गई है। ये अलाव प्रतिदिन पालिका क्षेत्र के प्रमुख तिराहों, चौराहों एवं सार्वजनिक स्थानों पर जलाए जा रहे हैं, जिससे राहगीरों, श्रमिकों और स्थानीय नागरिकों को ठंड से राहत मिल सके।नगर पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि नगर पालिका शिवालिक नगर का उद्देश्य है कि क्षेत्र में कोई भी व्यक्ति ठंड से परेशान न हो। इसके लिए पालिका पूरी तरह प्रतिबद्ध है और आवश्यकता पड़ने पर राहत कार्यों को और अधिक विस्तारित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पालिका की टीमें लगातार क्षेत्र में निगरानी कर रही हैं और जरूरतमंदों को रैन बसेरे तक पहुंचाने का भी कार्य किया जा रहा है।स्थानीय नागरिकों ने नगर पालिका की इस पहल की सराहना करते हुए इसे एक सराहनीय और मानवीय कदम बताया है। बढ़ती ठंड के बीच नगर पालिका शिवालिक नगर द्वारा किए जा रहे ये प्रयास जनसेवा की एक सकारात्मक मिसाल बनते नजर आ रहे हैं।