-

oplus_0 
oplus_0
हरिद्वार | मौनी अमावस्या पर उमड़ा आस्था का सैलाब, हर की पौड़ी पर श्रद्धालुओं ने किया पावन गंगा स्नान
मौनी अमावस्या के पावन अवसर पर धर्मनगरी हरिद्वार के हर की पौड़ी पर आस्था का अद्भुत नजारा देखने को मिला। तड़के सुबह से ही श्रद्धालुओं का सैलाब गंगा स्नान के लिए उमड़ पड़ा। देश के विभिन्न राज्यों से आए श्रद्धालुओं ने मां गंगा में डुबकी लगाकर पुण्य लाभ अर्जित किया और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की।
हर की पौड़ी सहित आसपास के सभी प्रमुख घाटों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखी गई। श्रद्धालुओं ने गंगा स्नान के बाद पूजा-अर्चना, दान-पुण्य और जप-तप किया। मौनी अमावस्या के अवसर पर पूरे क्षेत्र में भक्ति और श्रद्धा का माहौल बना रहा।
सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद नजर आया। पुलिस और प्रशासन की टीमों ने भीड़ नियंत्रण और यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखा, जिससे श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
