हरिद्वार पुलिस की ईमानदारी और संवेदनशीलता की सराहनीय मिसाल

रिपोर्ट कालू वर्मा जनहित इडिया

हरिद्वार पुलिस की मानवता और कर्तव्यनिष्ठा की मिसाल 🌟

हरिद्वार आए पश्चिम बंगाल के स्टूडेंट आशीर्वाद शर्मा का ऑटो में खोया बैग रोड़ी बेलवाला चौकी में तैनात एसआई संदीप वर्मा  ने अपनी सूझबूझ, तत्परता और ईमानदारी से सुरक्षित बरामद कराया।

इस सराहनीय कार्य से न केवल एक छात्र की कीमती वस्तुएँ वापस मिलीं, बल्कि हरिद्वार पुलिस की संवेदनशीलता और जनसेवा के प्रति समर्पण भी उजागर हुआ।

बैग मिलने पर स्टूडेंट आशीर्वाद शर्मा ने एसआई संदीप वर्मा जी एवं हरिद्वार पुलिस का हृदय से आभार व्यक्त किया।

ऐसे कर्तव्यनिष्ठ और जनसेवी पुलिस अधिकारियों को सम्मानित किया जाना समाज के लिए प्रेरणास्रोत है।

एसआई संदीप वर्मा  को इस सराहनीय सेवा के लिए नमन और सम्मान। 🙏👏