हरिद्वार पुलिस की तत्परता से दो नाबालिग बच्चे सकुशल परिजनों से मिलाए गए

रिपोर्ट कालू वर्मा जनहित इंडिया

हरिद्वार पुलिस की तत्परता से दो नाबालिग बच्चे सकुशल परिजनों से मिलाए गए

सपना पत्नी शहाबुद्दीन, निवासी सब्ज़ी मंडी स्टेशन, प्रताप नगर, पुरानी दिल्ली (मोबाइल नंबर: 8858207577) के दो नाबालिग बच्चे — रंजन (उम्र 4 वर्ष) एवं रितेश (उम्र 3 वर्ष) — दिनांक 19 जनवरी 2026 को अपनी नानी के साथ दिल्ली से हरिद्वार आने की बात कहकर निकले थे। बताया गया कि बच्चों की नानी मानसिक रूप से अस्वस्थ हैं, जिस कारण परिजनों की चिंता बढ़ गई थी।

दिनांक 20 जनवरी 2026 को चौकी हरकी पैड़ी पर नियुक्त कांस्टेबल 855 खुशीराम एवं कांस्टेबल 579 रमेश चौहान द्वारा बच्चों की लगातार और गहन तलाश की गई। कड़ी मेहनत और सूझबूझ के बाद दोनों बच्चों को सकुशल ढूंढ लिया गया।

पुलिस टीम द्वारा आवश्यक सत्यापन के उपरांत दोनों बच्चों को सुरक्षित रूप से उनके माता-पिता के सुपुर्द कर दिया गया। बच्चों को सकुशल पाकर परिजनों ने हरिद्वार पुलिस का आभार व्यक्त किया।

इस सराहनीय कार्य में शामिल पुलिस टीम:

एसआई ऋषिकांत पटवाल

कांस्टेबल भूपेंद्र गिरी

कांस्टेबल खुशीराम तोमर

कांस्टेबल रमेश चौहान

हरिद्वार पुलिस की यह तत्परता और मानवीय संवेदनशीलता एक बार फिर विश्वास और सुरक्षा का संदेश देती है। 👮‍♂️🌟