हरिद्वार में केंद्रीय गृहमंत्री के दौरे को लेकर अभूतपूर्व सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस लाइन रोशनाबाद में VVIP ब्रीफिंग

 

रिपोर्ट अरुण कश्यप जनहित इंडिया

हरिद्वार में केंद्रीय गृहमंत्री के दौरे को लेकर अभूतपूर्व सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस लाइन रोशनाबाद में VVIP ब्रीफिंग

 

 

हरिद्वार जनपद में भारत सरकार के माननीय गृहमंत्री के प्रस्तावित दौरे को लेकर हरिद्वार पुलिस एवं प्रशासन द्वारा कड़ी सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है। इसी क्रम में पुलिस लाइन रोशनाबाद में VVIP ड्यूटी में तैनात पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों-कर्मचारियों की संयुक्त ब्रीफिंग आयोजित की गई।

 

ब्रीफिंग में डीजी अभिसूचना अभिनव कुमार, एडीजी लॉ एंड ऑर्डर वी. मुरुगेशन, आईजी लॉ एंड ऑर्डर सुनील कुमार मीणा, एसएसपी प्रमेन्द्र डोबाल तथा जिलाधिकारी मयूर दीक्षित मौजूद रहे। उच्चाधिकारियों ने कार्यक्रम को जीरो टॉलरेंस नीति के साथ सकुशल संपन्न कराने के निर्देश दिए।

 

डीजी अभिसूचना अभिनव कुमार ने कहा कि यह एक अत्यंत महत्वपूर्ण VVIP कार्यक्रम है, जिसमें किसी भी प्रकार की सूचना या संदिग्ध गतिविधि को तत्काल उच्चाधिकारियों तक पहुंचाना अनिवार्य है। उन्होंने ड्यूटी के दौरान उच्च स्तरीय व्यवहार, अनुशासन और टर्नआउट पर विशेष जोर दिया।एसएसपी प्रमेन्द्र डोबाल ने बताया कि जनपद में तीन स्थानों पर VVIP कार्यक्रम प्रस्तावित हैं। सभी अधिकारी समय से अपने-अपने ड्यूटी प्वाइंट पर पहुंचकर फोर्स की चेकिंग करें और किसी भी शंका का मौके पर समाधान करें। लापरवाही किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी।जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ सूचनाओं के त्वरित आदान-प्रदान और सभी तैयारियों को समय से पूर्ण करने के निर्देश दिए।एडीजी लॉ एंड ऑर्डर वी. मुरुगेशन ने स्पष्ट किया कि बिना पास व चेकिंग किसी को भी कार्यक्रम या प्रवास स्थल पर प्रवेश नहीं मिलेगा। बम निरोधक दस्ता, एलआईयू, ATS, BDS, NDRF, SDRF, जल पुलिस व PAC सहित भारी संख्या में बल तैनात रहेगा। VVIP मूवमेंट के दौरान प्रभावी यातायात योजना लागू रहेगी और चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा एजेंसियां सतर्क रहेंगी।