रिपोर्ट अरुण कश्यप जनहित इंडिया
दुधली क्षेत्र में पूर्व सैनिकों व SGRR विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों ने चलाया स्वच्छता अभियान
दुधली क्षेत्र में आज दिनांक 22 जनवरी 2026 को पूर्व सैनिक सोसायटी दुधली द्वारा SGRR विश्वविद्यालय, देहरादून के विद्यार्थियों के सहयोग से एक व्यापक स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस अभियान के तहत क्षेत्र में साफ-सफाई की गई तथा ग्रामवासियों को स्वच्छता बनाए रखने और अपने स्वास्थ्य की सुरक्षा के लिए प्लास्टिक के प्रयोग से बचने हेतु जागरूक किया गया।
अभियान के दौरान ग्रामीणों को स्वच्छ वातावरण के महत्व और प्लास्टिक से होने वाले दुष्प्रभावों की जानकारी दी गई। पूर्व सैनिकों एवं विद्यार्थियों ने मिलकर स्वच्छ और स्वस्थ समाज के निर्माण का संदेश दिया।
इस अवसर पर पूर्व सैनिक सोसायटी के अध्यक्ष राजेन्द्र प्रसाद, उपाध्यक्ष हरीश जोशी, महासचिव चंदर बोरा, युवराज, मुकेश कुमार, जे. एस. मेहता, मनीराम सहित अनेक पूर्व सैनिक, ग्रामवासी एवं SGRR विश्वविद्यालय के शिक्षकगण उपस्थित रहे।
पूर्व सैनिक सोसायटी द्वारा भविष्य में भी इस प्रकार के जनहितकारी कार्यक्रम आयोजित किए जाने की बात कही गई।
