धामी सरकार के निर्णयों का देश में जा रहा सकारात्मक संदेश: दयाशंकर सिंह

रिपोर्ट जोगेंद्र मावी

जनहित इंडिया

धामी सरकार के निर्णयों का देश में जा रहा सकारात्मक संदेश: दयाशंकर सिंह

हरिद्वार। उत्तर प्रदेश के परिवहन राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दयाशंकर सिंह के हरिद्वार स्थित वेद मंदिर आश्रम पहुंचने पर भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद ने गुलदस्ता भेंट कर उनका स्वागत किया। इस अवसर पर दयाशंकर सिंह ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के विकास कार्यों और निर्णयों की सराहना करते हुए कहा कि धामी सरकार के फैसलों का सकारात्मक संदेश पूरे देश में जा रहा है।

उन्होंने नकल विरोधी कानून, सरकारी भर्तियों में पारदर्शिता, यूसीसी लागू करने और कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ करने जैसे निर्णयों को दूरदर्शी बताया। साथ ही सड़क सुरक्षा को लेकर लोगों से हेलमेट, सीट बेल्ट, ओवरस्पीडिंग से बचाव और शराब पीकर वाहन न चलाने की अपील की।

स्वामी यतीश्वरानंद ने कहा कि दयाशंकर सिंह के प्रयासों से उत्तर प्रदेश में यातायात व्यवस्था में निरंतर सुधार हो रहा है। कार्यक्रम में जिला पंचायत चेयरमैन किरण चौधरी सहित भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।