रिपोर्ट कालू वर्मा जनहित इंडिया
करण पंडित को मिली एक और नई जिम्मेदारी, अखंड परशुराम अखाड़े का जिला अध्यक्ष बने
हरिद्वार। सामाजिक और धार्मिक क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभा रहे करण पंडित को एक और महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। अखंड परशुराम अखाड़ा ने उन्हें जिला अध्यक्ष पद की कमान सौंपी है। यह निर्णय समाज के सम्मानितजनों की सहमति से लिया गया, जिसके बाद समर्थकों में उत्साह की लहर दौड़ गई।
नवनियुक्त जिला अध्यक्ष करण पंडित ने कहा कि यह पद उनके लिए सम्मान के साथ-साथ बड़ी जिम्मेदारी भी है। उन्होंने विश्वास दिलाया कि वे पूर्ण निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण भाव से समाजहित में कार्य करेंगे तथा हर वर्ग की आवाज को मजबूती से उठाएंगे।
उन्होंने अपने मार्गदर्शकजनों का आभार जताते हुए कहा कि समाज की एकता, संस्कारों की रक्षा और युवा शक्ति को जोड़ना उनकी प्राथमिकता रहेगी।
इस नियुक्ति के बाद समाज में सकारात्मक संदेश गया है और सभी ने एकजुट होकर संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का संकल्प लिया है।
