नवोदय नगर वार्ड-13 में पांच पार्कों के सौंदर्यीकरण कार्य का शुभारंभ।

रिपोर्ट अरुण कश्यप जनहित इंडिया

नवोदय नगर वार्ड-13 में पांच पार्कों के सौंदर्यीकरण कार्य का शुभारंभ।

हरिद्वार। शिवालिकनगर नवोदय नगर वार्ड संख्या 13 के अंतर्गत हरिद्वार ग्रीन सोसाइटी में नगर पालिका शिवालिक नगर के अध्यक्ष राजीव शर्मा द्वारा क्षेत्र के पांच पार्कों के सौंदर्यीकरण कार्य का विधिवत शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर क्षेत्रवासियों में विशेष उत्साह और खुशी का माहौल देखने को मिला।लंबे समय से स्थानीय निवासियों द्वारा पार्कों के विकास और सौंदर्यीकरण की मांग की जा रही थी, जिसे ध्यान में रखते हुए यह कार्य प्रारंभ किया गया है। पहली बार सोसाइटी में इस स्तर पर विकास कार्य शुरू होने से लोगों में संतोष और प्रसन्नता दिखाई दी। सौंदर्यीकरण के तहत पार्कों में हरियाली बढ़ाने, बैठने की व्यवस्था, स्वच्छता और आकर्षक वातावरण विकसित करने के लिए विभिन्न कार्य किए जाएंगे, जिससे बच्चों, युवाओं और वरिष्ठ नागरिकों को बेहतर वातावरण मिल सके।

इस मौके पर सोसाइटी के निवासियों ने एक स्नेहिल कार्यक्रम आयोजित कर नगर पालिका अध्यक्ष का स्वागत और सम्मान किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राजीव शर्मा ने कहा कि नगर पालिका क्षेत्र के समग्र विकास के लिए प्रतिबद्ध है और नागरिकों को बेहतर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता है।कार्यक्रम में सभासद दीपक नौटियाल, मंडल अध्यक्ष कैलाश भंडारी सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।