बंद होने की कगार पर पेंटागन मॉल, वेब सिनेमा और स्पा सेंट्रो ही बने सहारा।

रिपोर्ट अरुण कश्यप जनहित इंडिया

बंद होने की कगार पर पेंटागन मॉल, वेब सिनेमा और स्पा सेंट्रो ही बने सहारा।

हरिद्वार। जिले का कभी नंबर वन माने जाने वाला पेंटागन मॉल अब धीरे-धीरे बंदी की कगार पर पहुंचता नजर आ रहा है। हालात ऐसे हैं कि मॉल की 70 प्रतिशत से अधिक दुकानें और व्यावसायिक स्थान लंबे समय से खाली पड़े हैं और किरायेदारों का इंतजार कर रहे हैं। सूत्रों के अनुसार मॉल प्रबंधन को अपने रोजमर्रा के खर्च निकालने में भी भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।वर्तमान स्थिति में यदि पेंटागन मॉल में कुछ गतिविधि दिखाई देती है तो उसका मुख्य कारण वेब सिनेमा और स्पा सेंटर के साथ कुछ कपड़े की दुकान ही है,

। मॉल परिसर में एक नहीं बल्कि तीन-तीन स्पा सेंटर संचालित किए जा रहे हैं, जो चर्चा का विषय बने हुए हैं।

स्थानीय लोगों और व्यापारियों के बीच यह चर्चा आम है कि इन स्पा सेंटरों में बॉडी मसाज कराने दूर दूर तक के लोग आते हैं,

शहरवासियों का कहना है कि कभी खरीदारी और मनोरंजन का प्रमुख केंद्र रहा पेंटागन मॉल अब अपनी पहचान खोता जा रहा है। यदि समय रहते ठोस रणनीति और निगरानी नहीं की गई, तो आने वाले दिनों में यह मॉल पूरी तरह वीरान होने की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता।